Menu
blogid : 14057 postid : 20

भाजपा का सही निर्णय

मेरी आवाज़ सुनो
मेरी आवाज़ सुनो
  • 104 Posts
  • 421 Comments

आखिरकार भारतीय जनता पार्टी ने भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे अपने वर्तमान पार्टी अध्यक्ष श्री नितिन गडकरी जी को दुबारा पार्टी अध्यक्ष की कुर्सी न सौपकर बेदाग राजनाथ सिंह जी को पार्टी अध्यक्ष बनाने का जो फैसला किया है वह काबिले तारीफ है I भारतीय जनता पार्टी जैसी राष्ट्रवादी और आदर्शवादी पार्टी से भारत ही नहीं सारी दुनिया के लोग यही आशा रखते है I भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसके नेता पर हवाला का आरोप लगता है और वह सांसद का पद छोड़ कर तब तक सांसद में पैर नहीं रखता जब तक की उस पर लगे आरोप गलत साबित नहीं हो जाते I पार्टी के लिए चन्दा लेनेवाले पार्टी अध्यक्ष को पद छोड़ना पड़ता है I भ्रष्टाचार के आरोप लगने पर मुख्यमंत्री तक को भारतीय जनता पार्टी ही भारी नुकसान को सहकर पार्टी से निकल देती है I दुसरे दलों में भ्रष्टाचारियो को पनाह दिया जाता है I राज्य में भ्रष्टाचार का आरोप लगाने पर केंद्र में तथा केंद्र में आरोप लगाने पर राज्य में थोप दिया जाता है I पिछले कुछ सालो से भाजपा पर भी यही आरोप लगाये जाते रहे है. लेकिन इस बार के निर्णय ने सिद्ध कर दिया है भाजपा आज भी सभी दलों के लिए आदर्श है I

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply